फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रणव आज करेंगे प्रत्यक्ष कर भवन का उद्घाटन

Wed, 30 May 2012 12:00 PM IST
Market
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी बुधवार को यहां सिविक सेंटर स्थित प्रत्यक्ष कर भवन का उद्घाटन करेंगे। यह आयकर विभाग का सबसे बड़ा कार्यालय है। इस भवन में वेतन शुल्कों, गैर कॉरपोरेट शुल्कों, अंतरराष्ट्रीय कराधान, छूट और इससे जुडे़ दूसरे शुल्कों के कार्यालय होंगे।
विज्ञापन


इसमें आयकर विभाग के 800 अधिकारियों और 1,500 कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था होगी। प्रत्यक्ष कर भवन में आयकर सेवा केंद्र भी होगा। आयकर विभाग राजधानी में लंबे समय से जगह की समस्या से जूझ रहा था। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस कार्यालय परिसर से विभाग के कामकाज में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें