फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये में 35 पैसे का आया सुधार

Fri, 25 May 2012 12:00 PM IST
Market
विज्ञापन
विज्ञापन
तेल कंपनियों को रिजर्व बैंक से सीधे डॉलर मिलने की संभावना से मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया 56.40 की रिकॉर्ड गिरावट से उबरकर 35 पैसे की मजबूती के साथ 55.65 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले दिवस यह 56.00 के स्तर पर रहा था।
विज्ञापन


यूरो संकट से डॉलर को मिल रही मजबूती के बीच रुपया बृहस्पतिवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड 56.40 तक फिसल गया। हालांकि बाद में आरबीआई के बयान से तेल कंपनियों को सीधे डॉलर मिलने की संभावना बनी, जिससे रुपये ने मजबूती पकड़ी। तेल कंपनियों मुद्रा बाजार में डॉलर की सबसे बड़ी ग्राहक है।

मुद्रा कारोबार के रुपया 14 पैसे कमजोर होकर 56.14 पर खुला। बाद में 56.40 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक उतर गया। रुपये के भाव 55.62 रुपये प्रति डालर के उच्चतम स्तर पर भी गए। आखिर में पिछले सत्र के मुकाबले 35 पैसे मजबूत होकर 55.65 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुए। कारोबारियों के मुताबिक आगे रुपये में और गिरावट की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें