फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये में कमजोरी से सेंसेक्स 17 हजार से नीचे

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Market
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये की लगातार गिरावट ओर मारीशस के साथ दोहरी कराधान संधि की जल्द समीक्षा करने के सरकारी बयान से आशंकित विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारी बिकवाली ने घरेलू शेयर बाजार को 17 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे ला खड़ा किया। बीएसई का सेंसेक्स 320 अंक का गोता लगाते हुए 16,831.08 अंक पर और निफ्टी 101.55 अंक लुढ़क कर 5,086.85 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपया भी साढे चार महीने के न्यूनतम स्तर 53.72 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़का दूसरी ओर वित्त राज्य मंत्री एसएस पलानिमनिक्कम ने बाजार में आ रहे काले धन को रोकने के लिए मारीशस के साथ दोहरे कराधान से बचाव की संधि की समीक्षा की बात संसद में कही।

इन दोनों ही खबरों ने बाजार में तूफान मचाया और विदेशी निवेशक बिकवाली पर उतर आए। नतीजतन सेंसक्स में शामिल महज पांच कंपनियां ही मुनाफा कमा सकीं, बाकी सभी ने नुकसान उठाया।
विज्ञापन


बीएसई का मिडकैप 133.95 अंक गिरकर 6,100.80 अंक पर और स्मॉलकैप 121.70 अंक नीचे 6,588.26 अंक पर रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज पर सरकार की ओर से जुमार्ना राशि बढ़ाए जाने की खबर से तेल व गैस कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज हुई।

सेंसेक्स करीब 100 अंकों की गिरावट लेकर 17,066.84 अंक पर खुला। बीच कारोबार में 17,121.37 अंक के ऊपरी और 16,776.72 के निचले में रहकर अंत में पिछले कारोबारी दिवस के 17,151.19 अंक के मुकाबले 1.87 प्रतिशत नीचे 16,831.08 अंक पर बंद हुआ। जनवरी 23 के बाद से सेंसेक्स का यह सबसे निचला स्तर रहा।

निफ्टी 20 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 5,166.65 पर खुलने के साथ बीच कारोबार में 5177.20 के ऊपरी और 5,070.60 अंक के निचले स्तर में रहकर 101.55 अंक घटकर 5,086.85 अंक पर सिमटा। सेंसेक्स में दवा कंपनी सिप्ला के शेयर 2.46 प्रतिशत के साथ सबसे ज्यादा मुनाफे में रहे, जबकि भेल ने सबसे अधिक 4.93 प्रतिशत का घाटा उठाया

बीएसई में कुल 2,914 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें से 744 बढत में और 2070 नुक सान में रही। शेष 100 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स में नुकसान उठाने वालों में भेल के अलावा हीरो मोटोकॉर्प, एसबीआई, एलएंडटी, बजाज ऑटो, टाटा स्टील और स्टरलाइट के शेयर तीन से पांच प्रतिशत की गिरावट पर रहे।

इनके साथ ही डीएलएफ, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा, हिंडाल्को, कोल इंडिया, जिदंल स्टील के शेयर भी दो से तीन फीसदी नीचे रहे। टीसीएसए, टाटा पावर, मारुति, एचडीएफसी, एनटीपीसी, गेल और ओएनजीसी ने भी एक से दो फीसदी का घाटा उठाया।
विज्ञापन


लाभ कमाने वालों में सिप्ला के साथ ही विप्रो ने 0.63 प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनि 0.30, सनफार्मा 0.15 और टाटा मोटर्स ने 0.02 प्रतिशत का मुनाफा कमाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें