रिलायंस डिजिटल ने ग्राहकों के इलेक्ट्रानिक और डिजिटल उत्पादों की खरीदारी के अनुभव को पूरी तरह बदलने की कोशिश के तहत नया प्रयास ‘मिशन हैप्पीनेस’ शुरू किया है। इसके तहत, ग्राहकों को विशेष तौर पर डिजाइन किए गए जोन से नए इलेक्ट्रानिक्स ब्रांड का वास्तविक अनुभव करने का अवसर मिलेगा।
साथ ही मिशन हैप्पीनेस में उपभोक्ताओं को इन स्टोर एडवाइजर विशेषज्ञ सलाह प्रदान करेंगे। इसके अलावा, इलेक्ट्रानिक उत्पादों की खरीदारी को पूरी तरह चिंतामुक्त बनाने के लिए रिलायंस डिजिटल की इन हाउस सर्विस इकाई रिलायंस रेस्कयू पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।