वैश्विक आकार की लगभग 72 फीसदी कंपनियों ने यह बात स्वीकार की है कि उन्हें कुशल कर्मचारी मिलना एक बड़ी समस्या है। अमेरिका की 278 सहित पूरी दुनिया की 1,605 कंपनियों पर वैश्विक आधार पर किए गए सर्वेक्षण में 72 फीसदी कंपनियों ने कहा कि अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उन्हें जटिल क्षमता वाले लोगों की जरूरत है, जिसे पूरी करने में उन्हें काफी दिक्कत आ रही है।
यही नहीं कंपनियां उच्च क्षमता और बेहतरीन काम करने वाले कर्मचारियों को लुभाने में भी काफी दिक्कतों का सामना कर रही हैं। मानव संसाधन पेशेवरों के एक संघ ‘वर्डएटवर्क’ नामक संस्था ने इस शोध को अंजाम दिया है। ‘द बिजनेस न्यूज डेली’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शोध में शामिल 65 फीसदी नियोक्ताओं ने माना कि वह उच्च क्षमता वाले कर्मचारियों को आकर्षित करने में दिक्कत का सामना कर रहे हैं।
वहीं 59 फीसदी का कहना था कि उन्हें बेहतरीन काम करने वाले कर्मचारियों को आकर्षित करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनियों के लिए सिर्फ कुशल कर्मचारियों को आकर्षित करना ही चुनौती नहीं है बल्कि, कंपनियां अपने कर्मचारियों को टिकाए भी नहीं रखा पा रही हैं।
शोध के दौरान लगभग 50 फीसदी कंपनियों ने कहा कि अपने कर्मचारियों को टिकाए रखना उनके व्यवसाय के लिए एक बड़ी चुनौती है। बहुत से नियोक्ताओं ने यह माना कि कुछ क्षेत्रों के अपने कुशल कर्मियों को खुश रखना भी उनके लिए एक बड़ी चुनौती है।