फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 फीसदी नियोक्ता चाहते हैं 30 वर्ष से कम उम्र के कर्मचारी

Tue, 11 Nov 2014 10:07 AM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के 72 फीसदी नियोक्ता 30 वर्ष या उससे कम उम्र के कर्मचारियों को भर्ती में तरजीह देते हैं और अब नई भर्ती में सोशल मीडिया की हिस्सेदारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


इसका खुलासा इंडिया स्किल्स रिपोर्ट 2015 से हुआ है। उद्योग संगठन सीआईआई, ग्लोबल टैलेंट असेसमेंट कंपनी व्हीबाक्स, आउटसोर्सिंग एवं रिक्रूटमेंट कंपनी पीपल स्ट्रांग और दुनिया के सबसे बड़े प्रोफेशनल नेटवर्क लिंक्ड इन की साझा पहल इंडिया स्किल्स रिपोर्ट टैलेंट सप्लाई चेन के दोनों पक्षों के बीच प्रभावी सहयोग के अधार पर याह रिपोर्ट तैयार की गई है।

इस वर्ष की स्किल्स रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के 29 राज्यों और 7 केन्द्रशासित प्रदेशों में नियुक्तियों में तेजी का माहौल है। कुशल रोजगार योग्य युवाओं के मामले में राजस्थान, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, केरल और कर्नाटक सबसे प्रमुख रहे। इन राज्यों ने पिछले साल के अपने स्थान को बरकरार रखा है।
विज्ञापन


इस सूची में इस साल उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा का भी प्रवेश हो गया है। रिपोर्ट का कहना है कि कुल नियुक्तियों में प्रतिमाह करीब 23 फीसदी का इजाफा होने की उम्मीद है और आने वाले वर्षों में भारत इस मामले में तेजी से उभरता बाजार हो सकता है।

इस सर्वेक्षण में करीब 10 क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जिनमें नियुक्तियों के मामले में आतिथ्य और पर्यटन क्षेत्र शीर्ष पर हैं।

उसके बाद बीएफएसआई और कोर सेक्टर का स्थान आता है, जिनमें नियुक्तियों में 25 फीसदी की दर से बढ़ोतरी का अनुमान है। अन्य क्षेत्रों में विनिर्माण (मोटर वाहन, एफएमसीजी और कंज्यूमेर ड्यूरेबल्स को छोड़ कर), औषधि और स्वास्थ्य सेवाओं तथा दूरसंचार एवं इसके सहायक क्षेत्रों में होने वाली नियुक्ति में हर माह 10 फीसदी का इजाफा हो सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक नियोक्ता नई भर्ती में इंटरनल रेफरल को ज्यादा तवज्जो देते हैं। उसके बाद जॉब पोर्टल में सोशल मीडिया का स्थान आता है। पिछले साल सोशल मीडिया की हिस्सेादारी 6 फीसदी की थी, जो इस साल बढ़ कर 12 फीसदी हो गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें