फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 फीसदी लिस्टेड कंपनियों ने नहीं की महिला निदेशकों की नियुक्ति

Mon, 07 Jul 2014 08:52 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी के बोर्ड में कम से कम एक महिला निदेशक नियुक्त करने की समय सीमा नजदीक आ रही है, लेकिन अब तक 904 लिस्टेड कंपनियों ने महिला निदेशकों की नियुक्ति नहीं की है।
विज्ञापन


वहीं इस मानक को पूरा करने वाली ज्यादातर कंपनियों ने प्रमोटर के ग्रुप से जुड़ी महिलाओं को निदेशक नियुक्त किया है। नए कंपनी कानून और सेबी के मानकों के तहत हर लिस्टेड कंपनी को अपने बोर्ड में कम से कम एक महिला निदेशक रखना होगा।

यह नियम 1 अक्टूबर, 2014 से प्रभावी होगा। 30 जून के तक के उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि एनएसएई में लिस्टेड कुल 1,492 कंपनियों में से 904 या 62 फीसदी कंपनियों ने अब तक अपने बोर्ड में महिला निदेशकों की नियुक्ति नहीं की है। इसका मतलब है कि अक्तूबर तक इस मानक को पूरा करने के लिए प्रतिदिन 10 नियुक्तियां करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें