फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों के लिए 40 लाख टन चीनी जारी

Fri, 28 Sep 2012 01:13 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन के मद्देनजर सरकार ने चीनी मिलों को अक्तूबर-नवंबर के दौरान 40 लाख टन लेवी मुक्त चीनी बेचने की अनुमति दी है। आमतौर पर प्रति महीने 17 लाख टन चीनी बेचने की अनुमति दी जाती है, लेकिन इन दोनों महीने में त्योहार होने के मद्देनजर कोटा बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


लेवी मुक्त कोटा के तहत चीनी मिलें खुले बाजार में चीनी बेचती हैं, लेकिन प्रत्येक मिल के लिए केंद्र सरकार कोटा निर्धारित करती है। इस वर्ष अक्तूबर में दशहरा और नवंबर में दिवाली है। इसके साथ ही सरकार ने इन दोनों महीने के लिए 3,96,000 टन लेवी चीनी भी जारी की है। यह चीनी अनुदानित कीमत पर सरकार को मिलें बेचती हैं, जो जन वितरण प्रणाली के तहत विक्रय के लिए उपलब्ध होता है। अक्तूबर में दो लाख 13 हजार टन और नवंबर में एक लाख 83 हजार टन चीनी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें