फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल-दिसंबर ने टीसीएस ने हटाए 2,574 कर्मचारी

Wed, 14 Jan 2015 09:18 AM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर सेवाएं मुहैया कराने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने मौजूदा वित्त वर्ष के पहले नौ माह में 2,574 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने को कहा है।
विज्ञापन


वहीं इस पूरे वर्ष में हटाए गए कुल कर्मचारियों की संख्या 3,000 से अधिक हो सकती है। टीसीएस ने इस छंटनी को अनैच्छिक तौर पर नौकरी से हटाना बताते हुए कहा कि संगठन के किसी भी भाग में बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू करने की उसकी कोई योजना नहीं है।

टीसीएस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस वर्ष के 9 माह में अनैच्छिक तौर पर नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों की संख्या 2,574 रही है। यह संख्या कुल कर्मचारियों की संख्या का 0.8 फीसदी रही है। 30 सितंबर, 2014 की समाप्ति पर टीसीएस के कुल कर्मचारियों की संख्या 3,13,757 रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें