1-आंकड़ो के मुताबिक एक दिन में आईआरसीटीसी औसतन 4.15 लाख टिकट बुक होते हैं।
2-भारतीय रेलवे के आंकड़े बताते हैं कि साल में करीब 31 करोड़ टिकट बुक किए जाते हैं। इसमें से 55 फीसदी टिकट खिड़की से, 37 फीसदी टिकट ऑनलाइन और आठ फीसदी टिकट एजेंट के जरिए बुक किए जाते हैं। वर्ष 2013-14 में आईआरसीटीसी ने 15,410 करोड़ रुपए का राजस्व कमाया था।
3-वित्त वर्ष 2012-13 की तुलना में आईआरसीटीसी के राजस्व में 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
4-देश भर में करीब 2.1 करोड़ लोग आईआरसीटीसी के ग्राहक हैं।
5-वर्ष 2002 में एक समय आईआरसीटीसी पर सिर्फ 27 लोग टिकट बुक करते थे।
6-अब एक दिन में 5.8 लाख टिकट बुक हो जाते हैं।
एक मिनट में 7200 टिकट
7-आईआरसीटीसी को सर्विस और कैटरिंग जार्च के जरिए 954.7 करोड़ रुपए की आय होती है।
8-आईआरसीटीसी का सर्वर 775 एमबीपीएस से 1 जीबीपीएस की बैंडविथ पर काम करता है।
9-किसी भी समय 1.2 लाख लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुक करा सकते हैं।
10-प्रतिदन करीब 4,32,826 टिकट आईआरसीटीसी पर बुक होते हैं।
11-हर मिनट आईआरसीटीसी 7200 टिकट जारी कर सकता है।
12-वर्ष 2010-11 में आईआरसीटीसी ने 9,69,11,000 करोड़ टिकट बुक किए थे। वर्ष 2011-12 में यह 11,61,77,000 टिकट, वर्ष 2012-13 में 14,06,88,000 टिकट और वर्ष 2013-14 में 15,79,81,713 टिकट बुक किए हैं।