फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एज्यूरे पावर का 1,000 मेगावाट सोलर प्लांट के लिए करार

Thu, 25 Dec 2014 09:35 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में सौर ऊर्जा उद्योग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एज्यूरे पावर ने राजस्थान सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। यह समझौता 1,000 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना को साकार करने के लिए किया गया है।
विज्ञापन


इस घोषणा के साथ राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 100 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला रखी, जिसे अप्रैल 2015 तक चालू करने की योजना है। इस मौके पर एज्यूरे पावर के चेयरमैन एचएस वाधवा भी उपस्थित थे। एज्यूरे पावर 2009 में बिजली की लागत को 17 रुपये प्रति यूनिट से 2014 में 5.45 रुपये तक लाने में कामयाब रही है।

राष्ट्रीय सौर ऊर्जा मिशन के द्वितीय चरण के अंतर्गत यह सर्वाधिक क्षमता वाली परियोजना है जो इस मिशन के तहत एज्यूरे पावर की क्षमता को 142 मेगावाट तक पहुंचाएगी। इस नीति के अंतर्गत यह सबसे अधिक क्षमता की परियोजना को विकसित करने वाली कंपनी बन गई है। साथ ही, अब एज्यूरे पावर राजस्थान में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी निवेशक भी हो गई है, जिसका राज्य में कुल निवेश 1,300 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन


जोधपुर के हरधानी और नांदिया कलां में 725 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस संयंत्र से करीब एक लाख घरों में उजाला पहुंचेगा और यह क्षेत्र में लगभग 1,500 नई नौकरियों के अवसरों का भी सृजन करेगा। परियोजना के 30 अप्रैल, 2015 तक पूरी होने की संभावना है।

एज्यूरे पावर के चेयरमैन वाधवा ने कहा कि राजस्थान सरकार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करना और 100 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला रखना हमारे लिए गर्व का विषय है। एज्यूरे पावर अपने ग्राहकों को उन्नत क्वालिटी के मानकों के साथ-साथ सस्ती दरों पर ऊर्जा उपलब्ध कराने को उत्सुक हैं। एज्यूरे पावर 2009 में बिजली की लागत को 17 रुपये प्रति यूनिट से 2014 में 5.45 रुपये तक लाने में कामयाब रही है। हमें यकीन है कि आने वाले समय में भी ऐसा ही रुझान जारी रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें