अगर आपका फल खाने का मन है तो जरूरत नहीं कि बाग में जाकर फल तोड़ने ही
पड़ें। आपको बस आर्डर करने की देर है, स्वचालित रोबोट आपके लिए पेड़ से फल
तोड़ लाएंगे। फैक्ट्रियों, घरों में इस्तेमाल होने वाले रोबोट के बाद अब
जल्द ही ऐसे रोबोट तैयार किए जा रहे हैं जो खुद ही पेड़ों से फलों को
तोड़ेंगे और उनका भंडारण भी करेंगे। वेनेजुएला के इंजीनियर इस तरह के रोबोट
को विकसित करने में जुटे हुए हैं। फिलहाल इसके प्रोटोटाइप संस्करण पर काम
किया जा रहा है। इस परियोजना को ब्रैंडरसन आर्शिया का नाम दिया गया है।
परियोजना
के इंजीनियर प्रैंसा लैटिना ने जानकारी देते हुए कहा कि, इस रोबोट में
मैकेनिकल ऑर्म और विजन सिस्टम लगा होगा, जिससे ये पेड़ पर लगे फल की सही
स्थिति पता कर सकेगा। फलों के पकने पर ये फल को सावधानी से तोड़ेगा, उसे
कंटेनर में रखेगा। एक बार में एक रोबोट चार किलो फलों को जमा कर सही स्थान
पर ले जाएगा।
आर्शिया के मुताबिक ये विचार डेढ़ साल पहले विज्ञान व
तकनीकी मंत्रालय के सामने प्रस्तुत किया गया था। जिसके बाद रोबोट
कीव्यवहारिक उपयोगिता को देखते हुए इस परियोजना को मंजूरी दी गई। हाल में
इससे किए प्रयोग सफल रहे हैं और इसमें लगाई गई सभी तकनीक सही से काम कर रही
हैं।