फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली डेट पर प्रेमी ने लगाया लाखों का चूना, निकला चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजकल के इंटरनेट फ्रेंडली दुनिया में प्यार को तलाशने वाले लोगों के लिए ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइट काम करती हैं।
विज्ञापन


इन्हें सबस्क्राइब कर इस्तेमाल करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। एक ऐसे ही प्यार के तलाश में इस लड़की ने भी अपने आप को डेटिंग वेबसाइट पर रजिस्टर किया था।

उसे जल्द ही उसका लव पार्टनर मिल गया। उससे रोज घंटों बातें करना आम हो गया। तभी एक दिन इंटरनेट पर चैट के दौरान ही दोनों ने मिलने का प्लान बनाया।
Trending Videos

घर ही सही

लड़की को ऐसा लगा कि पहली डेट पर कहीं जाने से अच्छा है कि वो अपने लव पार्टनर से पहली बार अपने घर में ही मिले।

उसने लड़के को अपने घर पर ही मिलने के बुला लिया। लड़का आ भी गया। लड़के के आने पर लड़की कुछ खाने-पीने का लाने के लिए अंदर के कमरे में गई।

वो सब कुछ सजाकर प्लेट में एक साथ बाहर लेकर आई ही थी कि उसने देखा कि उसका लव-पार्टनर कहीं दिख नहीं रहा है। उसे लगा कि वो घर या गार्डेन में कहीं घूम रहा होगा। लेकिन तभी...

विज्ञापन

कुत्ता कहां है?

बहुत ढूढ़ने के बाद भी उसको ब्वॉयफ्रेंड नहीं दिखा। परेशानी में उसकी नजर दीवार पर गई, तो उसने देखा कि उसकी टीवी नहीं है।

उसे तुरंत मामले को भांप लिया। उसे इस बात को सोचकर ही झटका लगा कि जिसे वो ब्वॉयफ्रेंड समझ रही थी, वो असल में एक चोर था।

टीवी तो टीवी, लड़की ने देखा कि घर में उसका पालतू कुत्ता भी नहीं दिख रहा है। उसे पता चल गया कि वो चोर उसका प्यारा कुत्ता भी ले भागा है।

इस मामले में उसने पुलिस को सूचना ही है और पुलिस फरार चोर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें