फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे संकरा घर, यहां रह कर दिखाओ तो जानें

Sat, 27 Oct 2012 12:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा सा सुंदर घर हर एक आदमी के सपनों में बसा होता है। लेकिन घर इतना छोटा हो कि उसमें रहना चुनौती बन जाए तो आप क्या कहेंगे। पौलेंड के वारसा में एक इजरायली लेखक ने मात्र चार फीट जगह में एक चार मंजिला मकान बनवाया है जिसे दुनिया का सबसे संकरा घर मकान जा रहा है। एक सप्ताह पहले ही इस मकान का उद्घाटन हुआ है।
विज्ञापन


कितना लंबा चौड़ा है मकान
चार मंजिला इस मकान में एक बैडरूम, बाथरूम, लॉन्ज और किचन हैं। 40 फीट की गहराई का संयोजन कर 60 इंच चौड़ाई वाला ये मकान दो बड़ी इमारतों के बीच की खाली जगह (दूर से देखने पर दरार सी लगती है) में बनाया गया है। मकान की चौड़ाई 4 फीट (120 सेमी.) से भी कम है। कहीं-कहीं तो इसकी चौड़ाई मात्र 2 फीट 4 इंच रह गई है। इसमें पहली मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ियां बनवाई गई हैं। उसके बाद गोल गोल घूमती सीढ़ियों का उपयोग किया गया है। मकान का वास्तु जैकब स्केजस्नी ने डिजाइन किया है जो कम जगह का बढ़िया संयोजन माना जा रहा है। जैकब के अनुसार ये मकान फैमिली के लिहाज से नहीं बनाया गया है, इसे एक व्यक्ति के लिए बनाया गया है।

घर के मालिक से मिलिए
घर के मालिक इजरायली लेखक इत्जेगर कैरेट हैं। कैरेट इस मकान का प्रयोग पौलेंड में प्रवास के दौरान करेंगे। कैरेट का मानना है कि इस 4 फीट से भी कम चौड़ा ये मकान उनके लेखन में कोई बाधा नहीं डालेगा। कैरेट के अनुसार कम जगह होने के बावजूद मकान का आर्किटेक्चर गजब का है कि इसमें रहना सुखद प्रतीत होता है। सबसे खास बात ये है कि मकान में रहने वाले की सुरक्षा का ध्यान रखने के साथ साथ सुख सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है।  
विज्ञापन


द वेज भी कम नहीं है
इस समय दुनिया के सबसे संकरे घर का दर्जा स्कॉटलैंड के उत्तरी आयरिश तट पर बने "द वेज" को मिला हुआ है, जो आगे से 47 इंच संकरा है लेकिन इसका पीछे वाला भाग 22 फीट चौड़ा है। इस लिहाज से कैरेट का मकान दुनिया के सबसे संकरे घर का दर्जा पा सकता है। यानी कि कैरेट का घर भले ही सबसे छोटा है लेकिन उसकी चर्चा सबसे ज्यादा होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें