फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला के नहीं है जननांग, फिर भी पैदा करेगी बच्चा!

विज्ञापन
विज्ञापन
मेक्सिको की रहने वाली ये महिला दुनिया की ऐसी चौथी महिला है जिसके जननांग नहीं हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक ऐसी औरतों को न ही पीरियड होते हैं और न हीं वो बच्चा पैदा कर सकने के काबिल होती हैं।

ये मेक्सिकन महिला भी जननांग न होने के कारण बच्चा पैदा नहीं कर सकती थी। लेकिन हर औरत की तरह उसके भी दिल में मां बनने की इच्छा थी। मां बनने के लिए वो बहुत परेशान रहती थी।

हुआ नया आविष्कार

विज्ञान तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में आजकल हर वो चीज हासिल की जा सकती है जो बीते जमाने के लोगों के लिए महज एक सपना था।

विज्ञान के ऐसे ही नए आविष्कार में बीते दिनों एक नया पड़ाव आया। वैज्ञानिकों ने लैब में ही कृत्रिम महिला जननांग बना लिया है।

ये अपने आप में विज्ञान की न सिर्फ एक बड़ी उप‌लब्धि है बल्कि साथ ही साथ कई औरतों के लिए एक शुभ समाचार भी।

विज्ञापन

मिल गया रास्ता

इस महिला को एमआरकेएच नाम की दुर्लभ बीमारी है जिसमें महिलाओं के या तो जननांग होता ही नहीं है या फिर बहुत छोटा होता है।

लेकिन लैब में कृत्रिम जननांग बनवाने के बाद अब वो इसे अपने शरीर में ट्रांसप्लांट करवा लेगी। ऐसा करवाते ही वो प्रेग्नेंट होने के काबिल हो जाएगी।

उसने ये ट्रांसप्लांट करवा लिया है और वो पूरी तरह से ठीक है। डॉक्टरों का कहना है कि अब उसके मां बनने का सपना पूरा हो पाएगा और उसे जल्‍द ही बच्चे होंगे।

करिश्मा! ये आम इंसान नहीं, बल्कि असली स्पाइडर मैन है


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें