फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी ने इतना सताया, गुफा में रहना इनको भाया

Tue, 06 Nov 2012 12:36 PM IST
उदयपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिंदगी एक जंग है और हर एक पल इम्तिहान लेता है। लेकिन जिंदगी में मिले कष्टों से यह बुजुर्ग महिला इतनी दुखी हो गई कि सांसारिक मोह माया का त्याग कर दिया। अब जीवन में उन्हें किसी चीज की परवाह नहीं है। गुफा के अंदर ही जीवन गुजर बसर कर रही है।
विज्ञापन


स्पीति घाटी के शिचलिंग गांव से करीब 12 किलोमीटर दूर लुडुपदीन गंगछुमिक गुफा में पिन वैली के मुद गांव की टी छोमो पिछले 23 साल से तपस्या में लीन है। तीन दशक पूर्व इस महिला के पति और दो जवान बेटों की मौत हो गई थी। इसके बाद घरबार छोड़कर टी छोमों ने हाड़ मांस कंपा देने वाली सर्दी में भी घर का रुख नहीं किया।

काजा के तकपा बौद्ध, डंखर के दोरजे छेरिंग और लालुंग के टशी छेरिंग बताते हैं कि ग्रामीण ही गुफा तक उसे राशन छोड़ आते हैं। तकपा बौद्ध ने बताया कि  तपस्या में लीन टी छोमों की आंखें जरूर कमजोर पड़ गईं हैं लेकिन अभी चल फिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें