अगर आप सोचते हैं कि पुरुष ज्यादा
जिम्मेदारी संभालने के चलते औरतों से ज्यादा चिंताग्रस्त रहते हैं तो आप
गलत हैं। दरअसल एक शोध में इस बात का दावा किया गया है कि
मर्दो की तुलना में औरतें ज्यादा चिंता करती हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका संबंध परेशानी का हल जल्द खोजने के सिरे से भी हो सकता है।
शोध में पता चला है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक चिंता करती हैं। ये शोध सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन इन यूएस द्वारा करा गया था। इसका मुख्य उद्देश्य था कि औरतों और मर्दो में चिंता की मूल समस्या और उसके स्तर का पता लगाया जा सके।
शोध के तहत 22 प्रतिशत महिलाएं दिन में या हफ्ते में चिंतित और नर्वस महसूस करती हैं। वहीं पुरुषों में यह आंकड़ा 16 फीसदी तक ही है। यानी औरतें वाकई ज्यादा चिंताग्रस्त रहती हैं।
खास बात यह है कि इस समस्या आमतौर पर कम उम्र में अधिक देखी गई है। पिछले शोध में पाया गया है कि वयस्क लोग युवाओं की तुलना में अधिक खुश और तनावरहित महसूस करते हैं।
चिंता के स्तर को ज्यादा मापने के बाद वैज्ञानिकों का मुख्य ध्यान इस बात पर रहेगा कि कहीं ज्यादा चिंता का संबंध औरतों द्वारा तनाव से जल्द मुक्ति पाने से तो नहीं जुड़ा है। पहले कराया गया शोध ये बता चुका है कि औरतें मर्दो की तुलना में तनाव से जल्द छुटकारा पा लेती हैं।