इन मोहतरमा का दावा है कि ये बहुत सुंदर हैं। इतनी सुंदर कि इन्हें नौकरी के लाले पड़ गए हैं। चौंकिए मत, यूं तो सुंदरता नौकरी मिलने में सहायक होती है लेकिन इन मोहतरमा के केस में जरा उल्टा हो गया है।
दरअसल लौरा फेर्नी अपनी सुंदरता के चलते कई नौकरी खो चुकी हैं। ये जहां जाती है लोग काम करना भूलकर इन्हें ताकते रह जाते हैं। पुरुषों में जहां उससे करीबी बढ़ाने की चाहत पैदा हो जाती है वहीं महिलाओं के लिए उसकी सुंदरता जलन की वजह बन जाती है।
लौरा फेर्नी का का कहना है कि उनकी सुंदरता ने उनका जीना मुहाल कर रखा है। इस खूबसूरती के चलते उनकी जिंदगी कठिनाइयों से भर गई है। 33 साल की इस सुकन्या का कहना है कि न चाहते हुए भी पुरुष उसकी ओर आकर्षित हो जाते हैं।
डेली मेल की खबर के मुताबिक नॉटिंग हिल में रहने वाली फेर्नी अपनी इस अनोखी मुसीबत से इस कदर बेहाल है कि अपने खर्चे के लिए आज भी अपने मां-बाप से खर्चा लेती हैं।
फेर्नी कहती है 'खूबसूरती लोगों के लिए वरदान है लेकिन मेरे लिए ये एक श्राप बनकर रह गई है।' लेकिन अपनी खूबसूरती की वजह से वो किसी भी ऑफिस में टिक नहीं पाती हैं।
अपने पुराने अनुभवों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोग काम छोड़कर एक लगातार देखने लग जाते थे। 'मैं चाहती थी कि वो मेरे काम को देखे, मेरी उपलब्धियों के बारे में बात करें लेकिन उनकी नजर मेरे चेहरे और बदन से हटती ही नहीं थी।' ये स्थिति काफी बोझिल हो जाती थी।
फिलहाल फेर्नी बेरोजगार है और मान बैठी है कि वो नौकरी के लिए नहीं बनी।
फेर्नी ने साल 2008 में एक मेडिकल लैब में काम करना शुरू किया था लेकिन कुछ ही दिन में हालात बद्तर हो गए। उनकी डेस्क पर ढेरों उपहार पड़े रहते थे। कंपनी मैनेजमेंट को यह समझाना मुश्किल हो जाता था कि वो किसी को आकर्षित करने के प्रयास नहीं करती। दरअसल मैनेजमेंट सोचने लगती थी कि फेर्नी के चलते दफ्तर का माहौल काम से विमुख हो रहा है।