फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोकर उठी तो अंग्रेज की जगह चीनी बन चुकी थी ये मोहतरमा

Sun, 08 Sep 2013 12:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोचिए! अगर आप सोएं तो आप अंग्रेजों की तरह बोलते हों और सोकर उठे तो चीनी बन चुके हों।
विज्ञापन


आप इसे कोरी कल्पना समझ रहे हों तो हम आपको बता दें कि ऐसा ही एक महिला के साथ्ा हुआ है। माइग्रेन से पीड़ित साराह कोलविल को सिर दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया और जब सोकर उठी तो अंग्रेजों की तरह बोलने के बजाय चीनियों की तरह बोलने लगी थी।

क्रेजी न्यूज की ख्ाबर के अनुसार, जिस एक्सेंट में वो बोलती थी , उसे भूल चुकी थी और चीनियों की तरह बोलने लगी थी। डॉक्टरों ने बताया कि कोलविल एक दुर्लभ किस्म की बीमारी से पीड़ित है।
विज्ञापन


फॉरेन एक्सेंट सिन्ड्रोम से पीड़ित होने की वजह से ही वो अंग्रेजी की जगह चीनी बोल रही है। ये अपने तरह की एक दुर्लभ कंडीशन है। अब तक इस तरह के कुल 150 मामले ही पता चल सके हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरों का मानना है कि कई बार सिर में चोट लगने या फिर किसी तरह के धक्के की वजह से ऐसा हो जाता है।

आपको ये खबर पढ़ने में भले ही सामान्य लग रही हो लेकिन कोलविल के लिए ये काफी दुखद है। वो कहती हैं कि ये काफी दुखद है कि आप जीवनभर जिस जुबान के साथ जीते हैं वो एक दिन आपसे छिन जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें