फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुपचुप दिया बच्चे को जन्म, राज छिपाने के लिए खिड़की से फेंका

Tue, 31 Dec 2013 01:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ समय पहले चीन के एक एग्रीकल्चर कॉलेज से खबर आई थी जहां एक कॉलेज स्टूडेंट ने कॉलेज के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया और उसके बाद चुपचाप आकर क्लासरूम में बैठ गई। ये खबर भी कुछ वैसी ही है।
विज्ञापन


टेंशन की वजह से काट डाला अपना लिंग!

क्रेजी न्यूज की खबर के अनुसार, स्पेन में एक महिला ने क्रिसमस से पहले एक बच्चे को जन्म दिया और उसके बारे में किसी को पता न चले इस डर से उसे किचन की खिड़की से बाहर फेंक दिया।

क्रिस्टीनाः उम्र 23 बरस, वजन 300 किलो से ज्यादा

लेकिन हैरानी की बात ये रही कि बावजूद इसके वो बच्चा मरा नहीं और जिंदा बच गया। लेकिन उसे हाइपोथर्मिया की शिकायत हो गई जिसके बाद उसे तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन


बच्चे के मिलने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल की और बच्चे की मां के बारे में पता करके उसे हिरासत में ले लिया है।

चिड़िया चूं-चूं करती है...देखें चिड़ियों की 11 सबसे बेहतरीन तस्वीरें

पुलिस ने बताया कि बच्चा जींस में लिपटा हुआ था। महिला की डिलीवरी के बारे में किसी को भी पता नहीं था । यहां तक कि उसके मां-बाप भी इससे अनजान थे जबकि वो उन्हीं के साथ रहती है।
विज्ञापन


अरे भाई! गलत जगह से पंगा ले लिया

महिला को सुबह ही प्रसव पीड़ा हुई और उसने बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद उसे खुद ही नाल काटी और बच्चे को जींस में लपेटकर बाहर फेंक दिया।

लेकिन कुछ देर बाद ही उसके शरीर से खून का रिसाव तेज हो गया और उसने अपने मां-बाप को उसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा।

कुछ देर बाद जब लड़की की मां किचन में गई तो खिड़की के बाहर पड़े बच्चे पर उसकी नजर पड़ी और उसने पुलिस को फोन कर दिया। जिसके बाद सारा मामला सामने आ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें