फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड न पढ़े मैसेज, इसलिए निगल लिया मोबाइल

Wed, 04 Sep 2013 07:36 AM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार-मोहब्बत के रिश्ते में एक-दूसरे पर शक करना काफी आम है और कुछ ऐसा ही इस जोड़े साथ भी हुआ।
विज्ञापन


क्रेजीन्यूज की खबर के मुताबिक, ब्राजील की 19 वर्षीय अदरीयाना अंद्रादे इस बात को लेकर काफी तनाव में थी कि कहीं उसका मोबाइल उसके ब्वॉयफ्रेंड के हाथ न लग जाए।
विज्ञापन


उसके ब्वॉयफ्रेंड को शक था कि लड़की के मोबाइल में जरूर कुछ न कुछ गड़बड़ है। जब उसने लड़की से उसका मोबाइल मांगा तो लड़की ने काफी आनाकानी की। लेकिन लड़का भी अपनी बात पर अड़ा रहा।
विज्ञापन


लड़की डर के मारे वहां से भाग निकली और लड़का भी उसके पीछे भागने लगा। कुछ दूर जाकर लड़की को जब कुछ नहीं सूझा तो उसने अपना मोबाइल ही निगल लिया।

जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और ऑपरेशन के बाद उसके शरीर से मोबाइल निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें