शायद इसे ही कहते हैं करे कोई और भरे कोई। जैसे इस कुत्ते के किए की सजा बेचारे ब्वॉयफ्रेंड को भुगतनी पड़ी।
ऑनलाइन नाइजीरिया की खबर के अनुसार, दक्षिण फ्लोरिडा की एक मॉडल को अपने ब्वॉयफ्रेंड पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
17 ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देखकर कहेंगे अरे वाह!
दरअसल हुआ कुछ यूं कि उसके ब्वॉयफ्रेंड के कुत्ते ने उसकी छिपा हुई भांग चट कर दी थी। 26 वर्षीय शैडी स्टॉक ने जज को बताया कि वो एक मॉडल है।
सुनवाई के दौरान जहां शैडी ने इस मामले को दुर्घटना बताया वहीं उसके ब्वॅरूफ्रेंड केविन विगिंस का कहना है कि ये सबकुछ सोच-समझकर किया गया है।
प्रेग्नेंसी की 9 ऐसी तस्वीरें, जो आपने आज तक नहीं देखी होंगी
विगिंस ने बताया कि दोनों एक ही अपार्टमेंट में थे। तभी विगिंस के कुत्ते ने शैडी की रखी हुई भांग खा ली। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और बात चाकू मारने तक आ पहुंची।
विगिंस के चेहरे पर चाकू के दो वार के निशान हैं, जिसके आधार पर शैडी को गिरफ्तार कर लिया है।
'जरा इधर भी' की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।