क्या करेंगे आप, जब घर का दरवाजा खुलते ही कोई औरत आपसे सेक्स सीडी खरीदने की मनौव्वल करने लगे। कुछ ऐसा ही दक्षिणी कैरोलीना के निवासियों के साथ होने लगा जब एक औरत घर घर जाकर सेक्स टेप और सीडी बेचने लगी।
पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर महिला को रंगे हाथों सेक्स टेप बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस महिला का नाम जेनेट एलिस है। 53 साल की हो चुकी एलिस के पास के 15 सेक्स टेप बरामद हुई जो वो घरों में बेचने के लिए निकली थी।
पुलिस पूछताछ में एलिस ने बताया कि उसे एक गली के पास सूटकेस पड़ा मिला जिसमें ढेर सारी टेप थी। एलिस ने बताया कि वो सूटकेस अपने घर ले आई और क्लिप चला चला कर देखने लगी। ये सभी सेक्स टेप थे।
एलिस ने कहा कि उसने इन सेक्स टेप से पैसे कमाने की सोची और टेप बेचने निकल पड़ी। उसने सोचा था कि एक टेप पांच डॉलर में बिक जाएगी लेकिन जब कोई खरीदार नहीं मिला तो एलिस इन टेप्स को घर घर बेचने निकल पड़ी।
लेकिन शायद एलिस नहीं जानती थी कि जमाना बदल गया है और लोग चोरी छिपे सेक्स टेप खरीदने की बजाय उन्हें इंटरनेट पर डाउनलोड करना पसंद करते हैं।
एलिस ने कहा कि वो कई घरों में गई, डोर बैल बजाया, सेक्स टेप का ऑफर किया लेकिन लोगों ने नहीं खरीदे। एक घर में जब एलिस सेक्स टेप बेचने की मनुहार कर रही थी कि मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने कहा कि एलिस पर बिना परमिट सेक्स टेप बेचने का आरोप लगा है और सेक्स टेप को बतौर सबूत जब्त कर लिया गया है।