फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को कुकर में बंद करके लगा दी सीटी

Tue, 03 Sep 2013 12:01 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दाम्पत्य जीवन में चाहे कितने भी उतार-चढ़ाव क्यों न आएं, लेकिन क्या कोई बीवी अपने पति की हत्या के बारे में सोच सकती है? लेकिन इस बीवी ने पति की हत्या करने के अलावा हैवानियत की सारी हदें लांघ दीं।
विज्ञापन


इसने अपने पति की हत्या की और फिर लाश के टुकड़े-टुकड़े कर प्रेशर कुकर में उबाल दिए। सुनने में ही कितना डरावना लगता है न? लेकिन ये सच है। पूर्वी चीन में एक महिला ने ऐसा ही किया। उसने हत्या के सबूत मिटाने के लिए यह घिनौना काम किया।

क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, ये शख्स महिला का दूसरा पति था। मारने से पहले इस महिला ने जून महीने में अपने पति को तीन दिन तक कैद में रखा। इस दौरान न तो उसे खाना दिया और न पानी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला ने पहले अपने पति के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाल दिया, लेकिन अब तक ये पता नहीं चल सका है कि उन टुकड़ों को छिपाया कहां गया है।
विज्ञापन


वहीं महिला का कहना है कि उसका पति उसके साथ और उसकी बेटी के साथ बुरा बर्ताव करता था, इसलिए उसने ऐसा किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें