कहते हैं भगवान ने ही हम सबको बनाया है, लेकिन कभी भी कोई दो लोगों का चेहरा सौ फीसदी मेल नहीं खाता। अगर बहुत समानता हो, तो भी कुछ न कुछ ऐसा जरूर होता है, जो दोनों को अलग करे।
लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे बच्चे पैदा हो जाते हैं, जिनके वजूद को समझ पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। समझ ही नहीं आता कि वो इंसान हैं या जानवर। कुछ ऐसा ही रवांडा के रूबावू में पिछले महीने हुआ।
यहां मुकेशिमाना एलिजाबेथ नाम की एक महिला ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया, जिसे देखकर पूरे गांव में खलबली मच गई।
आईजीआईएचईडॉटकॉम की खबर के अनुसार, मुकेशिमा नौ महीने की गर्भवती थी और अचानक एक रात पेट में तेज दर्द हुआ। घर में सभी खुश थे कि एक नन्हा मेहमान आने वाला है, लेकिन जब उस अजीबोगरीब शारीरिक संरचना वाले बालक ने जन्म लिया तो सभी चौंक गए। इसका शरीर कुछ-कुछ बकरी से मेल खाता है।
लेकिन असल में न तो ये जानवर था और न ही इंसान। चौंकाने वाली बात ये थी कि मुकेशिमाना गर्भावस्था के दौरान हमेशा डॉक्टर के पास जाती रही थी, लेकिन डॉक्टरों ने कभी इससे जुड़ी कोई आशंका जाहिर नहीं की थी। नवजात का शरीर जानवर से मेल खाता है, लेकिन उसके कान इंसानों की तरह थे।