लड़कियों के बैग में मेक-अप किट का होना सामान्य बात है लेकिन इस लड़की के लिए मेक-अप का मतलब सजना नहीं बल्कि खाना है।
इस प्यार को, क्या नाम दें...
मेट्रो की खबर के अनुसार, ओहायो की ब्रिटोनी को एक अजीबोगरीब लत है। वो मेक-अप को चेहरे पर लगाने की जगह खाना पसंद करती हैं।
टीएलसी पर प्रसारित कार्यक्रम माई स्ट्रेंज एडिक्शन में इस बार की मेहमान बनीं ब्रिटोनी का कहना है कि उन्हें आईशैडो खाना बेहद पसंद है।
सुंदर रिपोर्टर ने अपने चेहरे को ऐसा क्यों बना लिया?
वो इसे वैसे ही खाती हैं जैसे कोई बच्चा कैंडी खाता है। उनका कहना है कि उन्हें आईशैडो खाना बेहद पसंद है। इसमें भी उनका पसंदीदा रंग मैटेलिक ग्रे, व्हाइट और भूरा है।
उनके ब्वॉयफ्रेंड जोश का कहना है कि जब वो मेक-अप खाती हैं उन्हें लगता है कि वो पागल हो गई हैं।
कभी बाघ को पानी में शिकार करते देखा है आपने?
उन्होंने बताया कि वो जब भी उसे चूमते हैं उनके मुंह में भी मेक-अप का स्वाद आता है। ब्रिटोनी का कहना है कि वो अब तक करीब 10 हजार आईशैडो खा चुकी हैं।
ब्रिटोनी को ये लत 5-6 साल की उम्र से है। शो पर मौजूद एक डॉक्टर ने कहा कि इसे खाने से उन्हें दिल संबंधी बीमारियां होने का खतरा हो सकता है और इस वजह से उसकी मौत भी हो सकती है।