फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को नींद लगी, 321 किलोमीटर खुद चली कार

Sun, 18 Aug 2013 08:45 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी चलाने वाले से उम्मीद की जाती है कि वो वाहन चलाते समय अपनी आंख और कान, दोनों खुले रखे ताकि कोई दुर्घटना न हो लेकिन यहां तो मामला पूरी तरह उलट है।
विज्ञापन


क्रेजीन्यूज24 की खबर के अनुसार, ये महिला नींद में 200 मील (321 किलोमीटर) तक कार चलाती रही। इतना ही नहीं, सोए-सोए उसने अपने मोबाइल से न जाने कितने टेक्स्ट मेसेज भी भेजे।

आधी रात में न्यूजीलैंड की पुलिस को एक महिला का फोन आया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली नींद की गोलियां खाकर घर से बाहर निकली है। बाद में जब पुलिस ने उस कार चलाने वाली महिला के फोन को ट्रेस किया तो उन्हें उसकी लोकेशन पता चली।
विज्ञापन


दिलचस्प बात ये थी कि नींद में होने के बावजूद ये महिला कार चला रही थी और लगातार मैसेज भेज रही थी। पुलिस उस वक्त हैरत में पड़ गई जब उसे ये मालूम चला कि ये औरत दस महीने पहले भी ऐसा ही कारनामा अंजाम दे चुकी है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि नींद की दवाई लेने वालों को कभी भी दवा लेने के बाद सफर नहीं करना चाहिए। ये किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें