फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेचारा बच्चा! गया था क्या करने और पहुंच गया कहां

Sat, 14 Sep 2013 07:30 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर पूर्वी चीन के यांजी में एक अजीबोगरीब हादसे में 20 महीने का बच्चा मल मूत्र निकासी के लिए बने ड्रेन में गिर गया। बच्चा खुद से शौच करने की कोशिश में ड्रेन में गिरा जिसके बाद उसे वहां से निकालने के लिए एमरजेंसी सेवाओं की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन


डेली मेल की ख्ाबर के अनुसार, चीन में शौच स्थान आम तौर पर एक गड्ढ़े समान होते हैं। शौच के लिए सार्वजनिक शौचालय में गए इस बच्चे का शौच करते वक्त संतुलन बिगड़ गया और वो ड्रेन में ही गिर गया।

मल मूत्र से भरे ड्रेन में खड़े होने की कोशिश के दौरान बच्चे ने अपनी मां को जब चींखकर पुकारा तो वो ये मंज़र देखकर दंग रह गईं। कुछ देर में वहां पहुंचे अग्निशमन दस्ते के जवानों ने मास्क पहनकर इस सकरे ड्रेन में घुसे औक काफ़ी मशक्कत के बाद बच्चे को निकाल पाए।
विज्ञापन


बच्चा इस दौरान किसी तरह से मल मूत्र में डूबने से बचने की कोशिश करता रहा। बच्चे को सड़क पर ही नहलाने के बाद उसे जल्दी जल्दी अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान बच्चे की मां उसके आंख, नाक और कान साफ करती रही। पूरे हादसे में बच्चे को कोई गंभीर चोट तो नहीं आई लेकिन वो सदमें में ज़रूर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें