छोटे बच्चे कई बार नासमझी में कई ऐसी चीजें खा बैठते हैं जो खतरा जाती हैं। लेकिन एक छोटी सी बिल्ली ने नासमझी में ऐसी चीज खा ली जो उसकी जिंदगी के लिए खतरा बन गई।
मेट्रो.को.यूके के अनुसार अमेरिका के शीफील्ड प्रांत में पेरसन क्रास में एक बिल्ली नासमझी में टीवी का एंटीना निगल गई जिससे उसकी जान पर बन आई। बिल्ली की मालकिन वेनेसा वेट ने बताया कि यूं तो उनकी बिल्ली एल्पाइन काफी समझदार है लेकिन पता नहीं कैसे टीवी का एंटीना उसके पेट में पहुंच गया। हो सकता है कि खेलने के दौरान वो उसके मुंह में फंस गया हो और एल्पाइन उसे निगल गई हो।
वेनेसा ने बताया कि एक रात एल्पाइन के तेज से चीखने की आवाज सुनाई दी। 'हमने लगा कि शायद वो खिड़की से गिर गई हो। रात में उसकी तबियत और खराब हो गई। उसे डॉक्टर के यहां ले जाने की बात चल रही थी कि मेरा ध्यान टीवी पर लगे एरियल के एंटीना पर गया। एक एंटीना गायब था '
वेनेसा तुरंत एल्पाइन को लेकर अस्पताल पहुंची। अस्पताल में एल्पाइन का एक्सरे करने पर पता चला कि उसकी भोजन की नली में एंटीना फंसा हुआ है। तुरंत सर्जरी के जरिए एल्पाइन के पेट से एंटीना निकाला गया। अब एल्पाइन ठीक है और दूध पी सकती है।
एल्पाइन की सर्जरी करने वाली सर्जन लिज एरे ने बताया कि उन्होंने कुत्तों के पेट में अजीबोगरीब चीजें जाने के मामले तो देखे हैं लेकिन बिल्ली के पेट में एंटीना पहुंचना काफी अजीब है। एरे ने कहा कि बिल्ली काफी लकी है जो मेटल का तीखा एंटीना पेट में जाने के बावजूद वो ज्यादा घायल नहीं हुई वरना आंतें घायल होने से उसकी जान भी जा सकती थी।