फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ग्रेनेड लेकर स्कूल पहुंची बच्ची

Thu, 06 Dec 2012 11:16 AM IST
मेलबर्न/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के एक स्कूल में एक 11 साल की छात्र एक ग्रेनेड लेकर पहुंच गई, जिसके बाद छात्रों और अध्यापकों को स्कूल से बाहर ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस को सिडनी के हंटर क्रिश्चियन स्कूल में तब बुलाना पड़ा जब एक बालिका द्वितीय विश्व युद्घ और वियतनाम युद्घ में इस्तेमाल किया गया ‘पाइन एप्पल’ हथगोला प्रदर्शन के लिए ले आई।

इसके बाद करीब 500 छात्रों और 60 अध्यापकों को स्कूल से बाहर एक पार्क में ले जाना पड़ा। पुलिस ने बाद में ऐलान किया कि स्कूल सुरक्षित है।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि पुलिस कि मानना है कि हथगोला निष्क्रिय था लेकिन आस्ट्रेलिया रक्षा बल उसे जांच के लिए ले गया है।

प्रधानाध्यापक बोयेड एलन ने न्यू कैसल हेराल्ड को बताया कि छात्र को आश्वासन दिया गया है कि उस पर कोई संकट नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें