कोई घर में घुसे और डोरमेट यानी पायदान जैसी चीज चुरा ले तो क्या कहेंगे आप। जी हां, ऑस्ट्रेलिया में पुलिस के हत्थे एक ऐसा ही अनोखा चोर चढ़ा है जो घरों से पायदान चुराया करता था।
डेली मेल के अनुसार विक्टोरिया के नजदीक बसे एक कस्बे अरारत की पुलिस को पायदान चोरी की दर्जनों शिकायतों ने परेशान कर दिया।
लोग परेशान थे कि उनके घर की दहलीज पर रखे पायदान लगातार चोरी हो रहे हैं। ऐसा लग रहा था मानो पायदान चोरों का गैंग काम कर रहा हो।
एकबारगी तो पुलिस को लगा कि डोरमेट चोरी केवल चोरी के लिए नहीं बल्कि चर्चा में आने के लिए की जा रही है।
आखिरकार थोड़ी सी चतुराई के बाद चोर का पता चला और उसके अड्डे से चुराए गए सैंकड़ों डोरमेट मिले।
चोर को हिरासत में भेजने के बाद पुलिस ने एक नोटिस जारी किया और कहा कि लोग पुलिस स्टेशन आए और अपने डोरमेट पहचान कर ले जाएं।