फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मन पत्रिका में छप गई बुश के निधन की खबर

Mon, 31 Dec 2012 07:32 PM IST
मास्को/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मन साप्ताहिक ‘डेर स्पीजेल’ के रविवार के अंक में भूलवश एक श्रद्धांजलि लेख प्रकाशित हुआ, जिसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज एच. डब्ल्यू. बुश को ‘बेरंग राजनेता’ बताया गया। पत्रिका के न्यूयार्क स्थित संवाददाता मार्क पित्जके ने कहा कि बुश का रिकार्ड तभी प्रभावित करता है जब उनकी तुलना उनके बेटे जार्ज डब्ल्यू. बुश से की जाती है।
विज्ञापन


उनके बेटे ने 2001 से 2009 के बीच दो बार राष्ट्रपति का दायित्व संभाला था। यह अपूर्ण श्रद्धांजलि लेख कुछ मिनटों तक ‘डेर स्पीजेल’ पर भी देखा गया। इंटरनेट का उपयोग करने वालों ने जब अपनी प्रतिक्रियाएं प्रेषित कर इस भूल की ओर ध्यान दिलाया तब इस लेख को हटा लिया गया।

वरिष्ठ बुश 1989 से 1993 तक राष्ट्रपति रहे। सीने में जकड़न और खांसी की शिकायत के बाद 23 नवंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उन्हें कई बार अस्पताल की सेवा लेनी पड़ी है। उल्लेखनीय है कि 88 वर्षीय जार्ज एच. डब्ल्यू बुश अमेरिका के सबसे बुजुर्ग जीवित पूर्व राष्ट्रपतियों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें