ऐसा कहा जाता है मंगल ही वो एक अकेला ऐसा ग्रह है जिसपर पानी के संकेत मिले हैं और आगे की संभवानाओं को देखते हुए उस पर भी जीवन को साकार किया जा सकता है।
लेकिन अब हमारी इस सोच को वैज्ञानिकों ने एक नई उड़ान दे दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि वैज्ञानिकों को शनि ग्रह के उपग्रह एनसेलाडस में भी पानी होने के संकेत मिले हैं।
वैज्ञानिकों की मानें तो ये इसमें पूरा-पूरा एक समुद्र भी हो सकता है। ये समुद्र उपग्रह के 18 से 24 मील के बर्फ के परते के अंदर हो सकता है।
ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये समुद्र नार्थ अमेरिका के ग्रेट लेक्स से भी बड़ा होगा।
डेली मेल के मुताबिक वैज्ञानिकों ने कुछ वक्त पहले नासा का कसैनी एयरक्राफ्ट को शनि ग्रह पर भेजा था जो अब लगभग अपनी जांचें पूरी कर चुका है।