फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन कम करना चाहते हैं तो देखिए 'हॉरर मूवीज'

Tue, 30 Oct 2012 01:09 PM IST
लंदन/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
वजन घटाने के लिए इंसान क्या क्या जतन नहीं करता। ऐसे लोगों के लिए वजन घटाने का नायाब लेकिन हॉरर तरीका मिल गया है।  डॉक्टरों का कहना है कि अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको डरावनी फिल्में देखनी चाहिए। इनके अनुसार एक डरावनी फिल्म देखने से करीब आधे घंटे की सैर के बराबर कैलोरी की खपत होती है।
विज्ञापन


डाक्टरों ने शोध के बाद पाया है कि 90 मिनट की डरावनी फिल्म देखने में उनकी 113 कैलोरी की खपत हो जाती है। इन डरावनी फिल्मों में 1980 की हॉरर मूवी ‘दी शाइनिंग’ को शीर्ष पर रखा गया है, जिसे देखने से 184 कैलोरी की खपत हुई।

इसके बाद ‘जॉज’ का नंबर आता है जिसे देखने से दर्शकों को 161 कैलोरी खत्म करने में मदद मिली। इसी प्रकार ‘द एक्सोरसिस्ट’ फिल्म ने दर्शकों की 158 कैलोरी की खपत की। दी टेलीग्राफ  प्रकाशित खबर के अमुसार यूनिवर्सिटी आफ वेस्ट मिंस्टर के शोधकर्ताओं ने दर्शकों को हॉरर फिल्में दिखाए जाने के दौरान उनके दिल के धड़कने की दर, आक्सीजन का सेवन और शरीर से निकाली गई कार्बन डाइऑक्साइड की मात्र का अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने पाया कि इस प्रकार की हॉरर फिल्में देखने से भूख कम होती है, बेसल मेटाबोलिक रेट बढ़ता है जिससे अंतत: उच्च स्तर पर कैलोरी की खपत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें