आपने पिशाचों के बारे में कई लोक-कथाएं सुन रखी होंगी। ये भी पता होगा कि पिशाच जवान रहने के लिए इंसानी खून पीते थे। लेकिन 21वीं सदी में भी एक ऐसी औरत है जो जवान और खूबसूरत बने रहने के लिए खून पीती है।
हालांकि इस औरत का पिशाच और वैम्पायर से कोई लेना-देना नहीं है। 45 साल की जूलिया कैप्लस दो बच्चों की मां है और पिछले 30 साल से इंसानों का खून पी रही हैं।
आप सोच रहे होंगे कि जूलिया को खून कहां से मिलता है तो हम आपको बता दें कि लोग उनके पास खुद ही आ जाते हैं। इसके बाद जूलिया अपने स्टाइलिश चाकू से उनकी गर्दन पर एक छोटा सा चीरा लगाकर, बिल्कुल वैंपायर स्टाइल में खून पी लेती हैं।
जूलिया का मानना है कि खून पीने की वजह से ही उसकी त्वचा इतनी उम्र के बावजूद जवान और निखरी हुई नजर आती है। एक ब्लड बैंक में काम करने वाली कर्मचारी ने बताया कि जूलिया खून पीने वाली अकेली नहीं है, खून पीने वालों का एक पूरा समुदाय है।
लेकिन जूलिया नहीं चाहती हैं कि उनकी ये लत उनके दो बच्चों को लगे। वैसे भी उनके बच्चों को अपनी मां की इस आदत से नफरत है।