फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुई का ढेर नहीं, ये है कुछ और...गौर से देखिए और बताइए

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीर में आपको जो कुछ नजर आ रहा है वो भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है। आप सोच रहे होंगे कि ये रुई का ढेर है या फिर रजाई में भरे जाने वाला फाइबर। पर ये तो कुछ और ही है।
विज्ञापन


ये क्या! खोपड़ी के बाहर निकला हुआ था इस बच्ची का दिमाग

आपकी सुविधा के लिए इतना बताया जा सकता है कि ये कोई सामान नहीं बल्कि एक जीव है। अब तो अंजादा लगाना काफी आसान हो गया होगा, तो बताइए क्या है ये?

पहचान पाना है बहुत मुश्किल

जब हम आपको बताएंगे कि असल में ये है क्या तो आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यह एक अंगोरा खरगोश है। ये कैलिफोर्निया स्टेट की जोस स्टेट यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर चू का पालतू खरगोश है।

10 इंच से लंबा ऊन

चु कई शो में अपने पालतू खरगोश के प्रदर्शन कर चुकी हैं और कई तरह के सम्मान भी पा चुकी हैं। वो बताती हैं कि पालतू खरगोशों से 10 इंच से अधिक लंबी ऊन निकालती हैं।

हैरतअंगेज! इस मादा को जिसने देखा, देखता ही रह गया

हालांकि, इस खूबसूरत अंगोरा खरगोश का वजन बहुत अधिक नहीं है। ये महज 3 से साढ़े तीन किलो का ही है।

शौ‌क है खरगोश पालना

चू को अंगोर अंगोरा खरगोशों से बहुत प्यार है। वो बताती है कि एक महीने में इस खरगोश के रोएं एक इंच तक लंबे हो जाते हैं। उनका कहना है कि इसके बाल उतारते समय बहुत ध्यान रखना पड़ता है।

'मेरे घर में घूमते हैं भूत' पढ़ें इस औरत के खौफ की सच्ची कहानी

जैसा की खरगोश बहुत ही कोमल होता है, ऐसे में उसे चोट लगने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

पैसा कमाने के लिए नहीं करती इस्तेमाल

हफपोस्ट की खबर के अनुसार, चू का कहना है कि उन्होंने इस खरगोश को पैसा कमाने के लिए नहीं रखा है, ये बस उनका शौक है। अंगोरा खरगोशों को अपने मालिक के आस-पास बने रहना बहुत पसंद होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें