फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त योगाभ्यास करना है तो कीजिए 'मतदान'

Thu, 01 Nov 2012 11:57 AM IST
वाशिंगटन।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव के दिन, छह नवंबर को वोट डालने के बदले अमेरिकी मतदाताओं को कई तरह के लुभावने ऑफर दिए जाते रहे हैं। इसी क्रम में वाशिंगटन के एक योग केंद्र ने कहा है कि अगले सप्ताह वोट डालने वाले हर एक मतदाता को मुफ्त में योगाभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन


फ्लो योगा सेंटर की ओर से कहा गया है कि अमेरिका को दोबारा संगठित करने में सहयोग करने के लिए योग कक्षाओं के दरवाजे खुले रहेंगे। केंद्र ने कहा, ‘आपको बस वोट देना है और वोट डालने का कार्ड आदि लेकर आना है। आप फ्री योगाभ्यास का आनंद उठा सकेंगे।’ हालांकि ऐसे लोग जो वोट नहीं डाल सकेंगे, वे भी योग कक्षाओं में भाग ले सकते हैं पर इसके लिए उन्हें एक डॉलर शुल्क का भुगतान करना होगा।

गौरतलब है कि अमेरिका के चुनावी मौसम में इस तरह के हथकंडे काफी चर्चित रहे हैं, जो वोटरों को लुभाने के लिए अपनाए जाते हैं। वोटरों को दिए जाने वाले ऑफर में मुफ्त में पिज्जा, कॉफी या देश से बाहर का मुफ्त हवाई सफर शामिल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें