फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स लाइफ छिपाने के लिए नन ने घोंटा बच्चे का गला

Tue, 22 Oct 2013 12:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी नन से ऐसी उम्मीद भी नहीं की जा सकती। जिसने अपने अवैध संबंधों को छिपाने के लिए अपने ही नवजात बच्चे का गला घोंट दिया।
विज्ञापन


ऑल वॉयसेज डॉट कॉम की खबर के अनुसार, वॉशिंगटन में नन की ट्रेनिंग कर रही इस लड़की पर अपने नवजात बच्चे का गला घोंटकर उसकी हत्या करने का आरोप है।

'भूतों' को कैद करने वाली 17 तस्वीरें

सेफीना अमोआ नाम की इस नन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब उस पर केस चलेगा।

अमोआ लिटिल सिस्टर्स ऑफ द पुअर नाम की संस्था में नन बनने की ट्रेनिंग कर रही थी। ईसाई धर्म में कैथोलिक नन को आजीवन ब्रम्हचर्य का पालन करना होता है।

लेकिन अमोआ संस्था में आने से पहले ही गर्भवती थी और उसने अपने अवैध संबंधों को सबसे छिपा कर रखा था।

जिस दिन उसने अपने बेटे को जन्म दिया वो डर गई। अमोआ को लगा कि बेटे के रोने की आवाज से उसका राज खुल जाएगा।

ये सोचकर उसने बच्चे का गला घोंट दिया। फिर अगले दिन उसने एक दूसरी नन को बताया कि बच्चा हिल डुल नहीं रहा है। दूसरी नन ने देखा कि बच्चे का शरीर नीला पड़ा हुआ है।

वे उसे अस्पताल ले गए। पूछताछ के बाद सारी कहानी सामने अा गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें