फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वह मरी, बच्ची को जन्म दिया और फिर जी उठी

Mon, 27 May 2013 03:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने चमत्कार तो कई देखे होंगे लेकिन शायद ही कभी कुछ ऐसा सुना या देखा होगा। इसे कुदरत का करिश्मा या भगवान की लीला ही कहेंगे कि अमेरिका में तकनीकी तौर पर मृत घोषित महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया और बाद में खुद भी जी उठी।
विज्ञापन


मिसूरी सिटी के एलकिंस हाई स्कूल की टीचर एरिका निगरेली एक दिन अचानक पढ़ाते-पढ़ाते बेहोश हो गई। उस समय उसके गर्भ में 36 हफ्ते का गर्भ था।

इसके तुरंत बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने पाया कि एरिका की नब्ज नहीं चल रही थी और उसके दिल ने भी काम करना बंद कर दिया था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे में डॉक्टरों को उसकी पोस्टमार्टम डिलीवरी करनी पड़ी, क्योंकि वो तकनीकी रूप से मर चुकी थी। डिलीवरी पूरी तरह नार्मल रही और एरिका ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का नाम एलायना रखा गया है।
विज्ञापन


बच्ची के जन्म के कुछ देर बाद डॉक्टरों ने पाया कि एरिका के दिल की धड़कन शुरू हो गई है। डॉक्टरों के लिए भी यह अनसुलझी गुत्थी है और वो भी चमात्कार मान रहे हैं।

फरवरी में हुई इस बेहद असमान्य डिलीवरी के बाद से एरिका सामान्य जीवन जी रही हैं। एरिका कहती हैं कि इस तरह की स्थिति में 10 में से नौ बार लोग मर जाते हैं लेकिन एरिका बहुत भाग्यशाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें