लोग अपने परिवार, दोस्त या फिर लव पार्टनर के साथ रेस्टोरेंट जाते होंगे। जाते वक्त जरूर सोचते होंगे कि इस रेस्टोरेंट की इस खासियत की वजह से वहां पर चलना चाहिए।
तो अब आपके जानकारी में एक नया इजाफा। स्वागत है आपका अंडरवॉटइर रेस्टोरेंट में जहां आप शार्क, व्हेल और बाकी मछलियों के साथ बैठकर दुनिया के सबसे लजीज खानों का मजा उठा सकते हैं।
ये खूबसूरत रेस्टोरेंट हिंद महासागर से पांच मीटर नीचे कॉनराड मालडीव्स होटल में बनाया गया है।
इसका अपना मजा
क्रिस्टल क्लियर पानी में एक शीशे से ढके रेस्टोरेंट में दुनिया के सबसे भयंकर जीव यानी के व्लेह, शार्क, कछुओं और कोरल के बीच खाने का अपना ही मजा है।
आपको बताएं कि पानी के अंदर बसा ये रेस्टोरेंट अंदर से इतना चमकीला है कि यहां के स्टाफ और आने वाले मेहमानों को एक खास तरह का चश्मा पहनना पड़ता है।
आप यहां फाइव स्टार होटल की तरह किसी भी खाने का पूरा मजा ले सकते हैं।
बाहर से भी है 'वॉउ'
आप बस इन तस्वीरों को देख लीजिए, खुद ही पहचान जाएंगे कि ये अंदर ये जितना खूबसूरत है बाहर से भी उतना ही शानदार।
इस तक पहुंचने का रास्ता बेहद सुंदर है और चमकीले पानी पर इतनी खूबसूरती से बनाए गया रेस्टोरेंट देखने लायक है।
पेड़ पर चढ़ गया हाथी, देखें ये मजेदार तस्वीरें!
शार्क ने ऐसे गड़ाए दांत कि डूब गई बोट !