फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और आसमान में दिखने लगे उड़नतश्तरी के नजारे

Mon, 18 Feb 2013 10:27 AM IST
मेरठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक हम लोग विदेशों में उड़न तश्तरियों के दिखने की खबरें पाकर उत्साहित होते रहते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थानीय निवासी उड़नतश्तरी देखकर रोमांचित हो गए।
विज्ञापन


दिन भर रुक रुक कर होती रही बारिश के बाद रात को मेरठवासियों को हैरतअंगेज अन आइडेंटीफाइड फ्लाइंग ऑबजेक्ट (यूएफओ) दिखाई दिया। कुदरत के हैरतअंगेज दृश्य को देर रात डेढ़ बजे अमर उजाला छायाकार मोअज्जम अमीर ने कैमरे में कैद किया। जिसे लेकर खगोलविद कई तरह के कयास लगाते रहे।

शनिवार दिन में शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। बारिश के बीच अचानक छायाकार की नींद खुली तो खिड़की से आसमान की ओर देखा। रात के डेढ़ बजे आसमान की ओर से तेजी से धरती की तरफ आ रही एक वस्तु ने छायाकार के मन में कौतुहल पैदा कर दिया। बकौल, मोअज्जम उन्होंने कैमरा लिया और छत पर जाने लगे, पीछे से उनके परिजन भी पहुंच गये। मोअज्जम ने देखा कि एक आग के गोला नुमा चीज धरती की ओर से आ रही है। जिसे देख उनके परिजनों ने डर के शोर मचाया।
विज्ञापन


मोअज्जम ने अपने कैमरे में इस दुर्लभ घटना को कैद किया। प्रगति विज्ञान संस्था के सचिव दीपक शर्मा का कहना है कि ये अन आइडेंटीफाइड फ्लाइंग ऑबजेक्ट (यूएफओ) हो सकता है। ये कोई उल्का पिंड, छोटा तारा एवं धूमकेतू नहीं है। बिजली की चमक भी इतना समय नहीं देती कि कोई उसका फोटो खींच सकें। बिजली की चमक या तो सीध या वाई आकार में होती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें