फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा से भी तेज है दो साल के बच्चे का दिमाग

Fri, 28 Jun 2013 12:19 AM IST
लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के दो साल के एक बच्चे का दिमाग वहां के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी तेज है।
विज्ञापन


एडम किरबी नामक यह बच्चा आईक्यू टेस्ट में आश्चर्यजनक रूप से 141 अंक हासिल कर बुद्धिजीवियों के क्लब ‘मेंसा’ का सबसे कम उम्र का सदस्य बन गया है।

‘डेली एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बच्चे द्वारा शेक्सपियर को पढ़ने और जापानी, स्पेनिश और फ्रेंच भाषाओं को समझने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने के बाद बुद्धिजीवियों के क्लब में शामिल होने को आमंत्रित किया गया है।

उसने आईक्यू टेस्ट में 141 अंक हासिल कर कथित तौर पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।

एडम किरबी की इस प्रतिभा पर उसके माता-पिता डीन और केरी-एन किरबी भी बहुत हैरान हैं।

उन्होंने बताया कि उसका विकास बहुत तेजी से हो रहा है। दो साल की उम्र में जहां ज्यादातर बच्चे सिर्फ खड़ा होना या धीरे-धीरे चलना सीखते हैं, वहीं उनका बच्चा किताबें पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, दो साल पांच महीने का एडम किरबी मेंसा ज्वाइन करने वाला सबसे कम उम्र का सदस्य है। इससे पहले यह उपलब्धि लंदन के एलिज टैन-रॉबर्ट्स के नाम थी, जो अब छह साल का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें