फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ पैदा होना था, पर दो आए आठ दिन बाद

Wed, 08 May 2013 03:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आमतौर पर जुड़वा बच्चों का जन्म एक-दूसरे से कुछ मिनट के अंतर पर होता है। पर ऑस्ट्रेलिया में कुछ ऐसा हुआ जिस पर डॉक्टर भी आसानी से भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


आइवीएफ तकनीक से मां बनी सरिता साल्टमार्श की बेटी का जन्म जहां घर पर हुआ, वहीं उनके दोनों बेटे आठ दिन बाद दुनिया में आए। अचंभे की बात ये रही कि ये तीनों तिड़वा के रूप में पैदा होने वाले थे।
विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार सरिता और उनके पति कॉलिन सिडनी में रहते हैं। सरिता ने मां बनने के लिए प्रचलित आइवीएफ तकनीक की मदद ली।

28 फरवरी को अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा हुई। इससे पहले की एंबुलेंस आ पाती सरिता ने एक बच्ची को जन्म दिया।

चूंकि सरिता को तीन बच्चे होने थे इसलिए चार एंबुलेंस उनके दरवाजे पर खड़ी थी। एक मां के लिए और तीन नवजात बच्चों के लिए।

लेकिन सरिता ने एक ही बच्चे को जन्म दिया। दूसरे बच्चों के लिए दंपति और डॉक्टरों को आठ दिनों तक इंतजार करना पड़ा।

आठ दिन बाद उसे दोबारा दर्द उठा और उसने दो बेटों को जन्म दिया। तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ है।

डॉक्टरों मानते हैं कि यह अपनी तरह का अनोखा मामला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें