फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी क्या मजबूरी, जो कीनिया की लड़की बनी द्रौपदी

Wed, 28 Aug 2013 07:46 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे प्यार कहें, दीवानापन या फिर जिद। न तो ये लड़की इन दोनों में से किसी एक को चुन सकती है और न ये दोनों इस लड़की को छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में तीनों ने ये फैसला किया कि लड़की द्रौपदी बन जाए। हालांकि द्रौपदी तो पांचों पांडवों की बीवी थीं लेकिन यहां भी मामला कुछ-कुछ वैसा ही है।

मेट्रो की खबर के मुताबिक, कीनिया में दो प्रेमियों ने अपनी प्रेमिका के लिए आपसी मतभेद भुलाकर एक ही लड़की से शादी करने का फैसला किया है। हालांकि ये सबकुछ इतना आसान नहीं था।

शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी को खौलते तेल में तला

सिलवेस्टर मवेंडवा और एलिजाह किमानी दोनों ही पिछले चार सालों से एक लड़की के प्यार में थे। जब बात शादी तक पहुंची तो उन्हें पता चला कि दोनों एक ही लड़की से प्यार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजाय अलग होने के दोनों ने फैसला किया कि वो एक ही लड़की से शादी करेंगे और ये निश्चित कर लेंगे कि लड़की बराबर-बराबर दोनों के साथ समय बिता सके।

दिलचस्प बात ये है कि ये लड़की एक विधवा है और इसके दो बच्चे भी हैं। मवेंडवा और किमानी ने बताया कि उन्होंने शांतिपूर्वक रहने का फैसला किया है। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी बीवी का एक और पति है।

आपको बताते चलें कि पूर्वी अफ्रीका में एक से ज्यादा पति रखना कोई अपराध नहीं है। ये कानूनी तौर पर वैध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें