जरूरत से ज्यादा शराब किस कदर नुकसान पहुंचा सकती है, यह हम जानते हैं, लेकिन यह खबर पढ़कर आपके होश उड़ जाएंगे।
पुलिस का कहना है कि एक बार में दो शराबियों के बीच लड़ाई का अंत भयावह रहा, क्योंकि उनमें से एक ने गुस्से में आकर दूसरे की नाक का हिस्सा चबा डाला।
खूबसूरत बला: देखें, दुनिया के 12 जानलेवा पौधे
घटना जर्मनी के बर्लिन शहर की है। पुलिस प्रवक्ता क्लॉडिया हैलर्सलेबेन ने बताया ब्रेमन के बार में रविवार को बहस से शुरू हुई एक लड़ाई बहुत जल्द हाथापाई तक पहुंच गई।
जब वहां मौजूद लोगों ने दोनों को अलग-अलग किया, तो उनमें से एक फिर कूदकर आगे आया और दूसरे की नाक का करीब एक सेंटीमीटर लंबा हिस्सा काटकर भाग गया।
24 वर्षीय पीड़ित की पहचान जाहिर नहीं हुई है, लेकिन उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को हमलावर की तलाश है।
'जरा इधर भी' की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।