फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदा होते ही पॉपुलर हो गया दो मुंह वाला बछड़ा

Wed, 13 Mar 2013 04:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
आप माने या ना माने कुछ प्राणी केवल इसलिए जन्म लेते हैं कि मशहूर हो सकें। ऐसा ही कुछ घाना में जन्मे दो मुंह वाले बछड़े के साथ हो रहा है। दो मुंह के साथ जन्म लेने वाला ये बछड़ा पैदा होते ही मशहूर हो गया है। ये बछड़ा किसी एनिमल फार्म में नहीं बल्कि घाना के तरकावा में स्पेयर पार्ट बेचने वाली दुकान के मालिक के घर पैदा हुआ।
विज्ञापन


दुकान के मालिक के अनुसार जब उनकी गाय ने बछड़े को जन्म दिया तब वहां कोई नहीं था। लेकिन जब वो फार्म में पहुंचे तो दो मुंह वाले बछड़े को देखकर अचंभे से भर उठे। मालिक के अनुसार गाय और बछड़ा दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ है। बछड़े की चमड़ी काले और सफेद रंग की है।

हफपोस्ट के मुताबिक आस पास के लोग आश्चर्य में आकर बछड़े को देखने आ रहे हैं। जैसे ही AMC टीवी सीरीज के स्टार टॉड रे को ये जानकारी मिली तो वो बछड़े को देखने के बारे में सोच रहे हैं। रे ने बछड़े को पॉपुलर 'फ्रीकशो' में रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन


गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के अनुसार टोड रे के पास विश्व के दोमुंहे जानवरों को भंडार है। रे के कलेक्शन में दो मुंह वाली बकरी, दो मुंह वाला मुर्गा और दो मुंह और छह पैर वाले बीयर्ड ड्रेगन भी हैं।

रे लॉस एंजलिस में वेनिस बीच फ्रीकशो में अपने अनोखे जंतुओं का प्रदर्शन करते हैं। रे का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि अनोखा बछड़ा ज्यादा दिन तक जी पाएगा लेकिन यदि बछड़े का मालिक कुछ ध्यान दे तो बछड़े को जिंदगी के साथ साथ लोकप्रियता भी मिल सकती है।

रे के अनुसार ऐसे जानवरों के मालिक को ये ध्यान देना चाहिए कि जानवर कौन से मुंह से ज्यादा खा रहा है। यानी कि उसका प्रमुख मुंह कौन सा है। दोनों मुंह से खिलाने से अच्छा है कि एक ही मुंह से खिलाया जाए क्योंकि जानवर का पेट तो एक ही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें