आपने बचपन में बंदर और घड़ियाल की दोस्ती वाली कहानी सुनी होगी। जिसमें एक बंदर हर रोज घड़ियाल की पीठ पर सवार होर नदी पार किया करता था। ये कहानी भी काफी हद तक वैसी ही है।
जहां एक कछुआ, घड़ियाल की पीठ पर बैठा हुआ है और तालाब पार करने की कोशिश कर रहा है। डेलीमेल की खबर के अनुसार ये तस्वीर लेने वाले 41 वर्षीय शॉन मिलर खुद भी इस तस्वीर को खींचते समय हैरत में थे।
उनके अनुसार, संभव है कि कछुए को पता ही नहीं हो कि वो दुनिया के सबसे खतरनाक मांसाहारी जीवों में से एक घड़ियाल की पीठ पर बैठा हो। शायद उसे लग रहा हो कि ये भी कोई लकड़ी का लठ्ठा ही हो।
देखिए ये तस्वीर: