फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नल के पानी से 3 दिन में बनाइए शराब, मजाक नहीं हकीकत है ये

विज्ञापन
विज्ञापन
आप सोच रहे होंगे ऐसा कैसे हो सकता है कि नल से आने वाला पानी शराब बन जाए। पर अगर आप इसे मजाक समझ रहे हैं तो हम आपको बता दें कि ये मजाक नहीं बल्कि हकीकत है। आप इसे उस चमत्कार जैसा मान सकते हैं जिसमें ईसा मसीह ने हाथ हिलाकर पानी को वाइन में बदल दिया था।
विज्ञापन


एक मुल्क ऐसा, जहां हर औरत के पास है एक पुरुष गुलाम

इस जादुई मशीन की मदद से आप नल से आने वाले पानी को महज 3 दिन में वाइन में बदल सकते हैं। वाइन बनाने वालों ने इसके लिए एक खास ऐप बनाया है, जिससे आप अपने स्टाइल और टाइप की वाइन महज 3 दिन में बना सकते हैं।

कैसे संभव है ये?

वाइन बनाने के लिए एक खास किस्म की इंग्रीडिएंट किट का इस्तेमाल किया गया है। ये विशेष प्रकार का चैंबरनुमा है, जो वाइन का किण्वन करेगा।

हे भगवान! इस लड़की के कान को ये क्या हो गया?

कैलिफोर्निया स्थित इस कंपनी के लोगों का कहना है कि फिलहाल तो उन्हें धनराशि की जरूरत है ताकि वो इस बेमिसाल उत्पाद को अगले साल तक बाजार में उतार सकें।
विज्ञापन

क्या कीमत है इस मशीन की?

आपको ये सुनकर आश्चर्य होगा कि इस मशीन की कीमत हजारों में ही है। कंपनी की ओर से इसकी कीमत महज 30 हजार रुपए रखी गई है और लागत के तौर पर आपको केवल नल से पानी ही भरना है।

इस ऑटो में मिलेगा कुछ ऐसा, जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी

ये मशीन एक मुफ्त स्मार्टफोन ऐप से जुड़ा हुआ है। एक बोतल के सांद्र अंगूर और यीस्ट की कीमत करीब दो डॉलर है। कंपनी ने इसे मिरेकल मशीन नाम दिया है। (daily mail)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें