फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाय री किस्मत, पायजामे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

Sat, 18 May 2013 01:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार बड़े बड़े मिशन छोटी छोटी चीजों की वजह से फ्लॉप हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक चोर के साथ हुआ जो अपने पायजामे की वजह से पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
विज्ञापन


मेट्रो.यूके के अनुसार 21 साल का चोर मोहम्मद अली अपने पायजामे में से मिले डीएनए की वजह से सलाखों के पीछे जा पहुंचा।

दरअसल मोहम्मत अली कार्डिफ के ग्रेंजटाउन स्थित एक मकान में चोरी करने की नीयत से घुसा लेकिन 54 साल के मकान मालिक ने हिम्मत दिखाते हुए मोहम्मद अली को पकड़ लिया।

हालात कुछ ऐसे हुए कि मकान मालिक ने मोहम्मद अली का पायजामा कसकर पकड़ा और चोर उसमें से खिसक कर अंडरवियर में ही भाग निकला।

अंडरवियर में भागते समय मोहम्मद अली ने ये नहीं सोचा होगा कि घटनास्थल पर छूटा उसका पायजामा ही उसे जेल पहुंचाएगा।

मकान मालिक द्वारा दिए गए एकमात्र सबूत को पुलिस ने जांचा और पायजामे से मिले डीएनए के आधार पर मोहम्मद अली को दबोच लिया गया।

अदालत में कार्रवाई के दौरान पायजामे को सबूत मानते हुए जज ने मोहम्मद अली को 32 माह सश्रम कैद सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें