फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी से 40 साल पहले ही फहराने लगा था तिरंगा

Thu, 15 Aug 2013 07:02 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हममें से कई लोग तो यही समझते होंगे कि आजादी के बाद ही पहली बार तिरंगा फहराया गया होगा लेकिन ये जानकर आपको आश्चर्य होगा कि पहली बार राष्ट्र ध्वज 1907 में फहराया गया था और वो भी विदेशी जमीन पर।
विज्ञापन


भिकाजी रुस्तम कामा पहली ऐसी व्यक्ति थीं जिन्होंने 22 अगस्त, 1907 को जर्मनी में तिरंगा फहराया था। हालांकि इस तिरंगे में और भारत के राष्ट्रीय ध्वज में थोड़ा अंतर था।
विज्ञापन


भिकाजी कामा के झंडे में सबसे ऊपर हरा रंग, बीच में सुनहरा केसरी और सबसे नीचे लाल रंग था। इस झंडे पर 'वंदे मातरम' लिखा था।

जबकि स्वतंत्र भारत के राष्ट्रध्वज में सबसे ऊपर केसरिया रंग है, बीच में सफेद और नीचे हरा। और इसके बीचोंबीच अशोक चक्र बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें